पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से किया आग्रह

पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से किया आग्रह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से 20 जनवरी से 30 जनवरी तक पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों से अयोध्या धाम तीर्थ स्थल तक विशेष रेल गाड़ियों का संचालन श्रद्धालुओं हेतु आग्रह किया है।

जेड.आर.यू.सी.सी. सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में सम्मिलित होने के लिए संपूर्ण प्रदेशवासी काफी उत्सुक है और वह अयोध्या धाम पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे महान पर्व पर सवारी/ मेल / एक्सप्रेस रेल गाड़ी का चलाया जाना नितांत आवश्यक है। भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अयोध्या धाम तक ट्रेन संचालन होने से आम नागरिकों एवं दर्शनार्थियों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *