प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी की नई रिलीज डेट आउट, सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को दस्तक देगी राजकुमार की फिल्म

प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी की नई रिलीज डेट आउट, सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को दस्तक देगी राजकुमार की फिल्म

राजकुमार राव के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्टर की आने वाली फिल्म प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी को एक नई रिलीज डेट मिल गई है. मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है. यह फिल्म पहले 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था.

प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी. मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पोस्टर को साझा करते मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, अब जस्टिक का प्रहार, 16 अक्टूबर को. प्रहार – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में.

प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीजर जून में रिलीज किया गया था. यह अनुभवी सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और करियर की झलक दिखाता है. फिल्म उन कानूनी लड़ाइयों को दिखाती है जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया. कहानी मुख्य रूप से 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद अजमल कसाब के हाई-प्रोफाइल मुकदमे पर केंद्रित लगती है. यह केस भारत के कानूनी इतिहास की अहम घटनाओं में से एक बन गया था.

जो लोग उज्ज्वल निकम के जीवन से परिचित नहीं हैं, उनके लिए बता दें कि उन्होंने दशकों तक कई आपराधिक मुकदमों को संभाला है. 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में आरोपियों पर सफलतापूर्वक मुकदमा चलाकर उन्होंने देश भर में प्रसिद्धि हासिल की और बाद में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद अजमल कसाब के मुकदमे में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के रोल में छाए हुए हैं. उनके हाव-भाव से लेकर मराठी बोलने के अंदाज तक, ऐसा लगता है कि एक्टर ने इस किरदार को गहराई से जिया है. टीजर में कोर्टरूम की कई तनावपूर्ण बहसें और इमोशनल पल दिखाए गए हैं. राजकुमार राव की सधी हुई एक्टिंग और फिल्म के दमदार डायलॉग्स इस प्रीव्यू की गंभीरता को और बढ़ाते हैं.

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा अहम भूमिका में हैं. दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी का निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया है.

००

 

पृथ्वीराज सुकुमारन ओणम पर लूटने आएंगे बॉक्स ऑफिस, फिल्म खलीफा से मचाएंगे धमाल

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आगामी फिल्म खलीफा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। इस परियोजना के जरिए पृथ्वीराज और निर्देशक वैशाख 15 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 2010 में आई फिल्म पोक्किरी राजा में काम किया था। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में खलीफा की रिलीज तारीख भी बताई है।

पृथ्वीराज ने अपने एक्स अकाउंट पर खलीफा की टीम और क्रू मेंबर्स के साथ एक तस्वीर साझा की है और बताया कि उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित रिवेंज थ्रिलर की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने लिखा, खलीफा की शूटिंग पूरी हुई! आमिर अली राजीव की जगह लेंगे… तस्कर आपसे एक आम आदमी के बाद मिलेंगे! खलीफा भाग 1 20 अगस्त, 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में! इस पोस्ट ने फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के बीच उत्सुकता जगा दी है।

खलीफा में नील नितिन मुकेश भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस परियोजना के जरिए वह मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पश्चिम एशिया, लंदन, नेपाल और केरलम तक फैले अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी के नेटवर्क पर आधारित होगी। पृथ्वीराज आमिर अली नाम के एक तस्कर का किरदार निभाएंगे। चूकि फिल्म 20 अगस्त को रिलीज होगी, इसलिए इसे दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले त्योहार ओणम की छुट्टी का भरपूर फायदा मिल सकता है।

००

 

मास राजा रवि तेजा की फ़िल्म इरुमुडी का दूसरा गाना यालालु यालालु रिलीज़, 21 अगस्त को बड़े पैमाने पर होगी रिलीज़

इरुमुडी फ़िल्म का गाना यालालु यालालु रिलीज़ हो गया है। मास राजा रवि तेजा की आने वाली फ़िल्म इरुमुडी अपने अनोखे और आध्यात्मिक एहसास वाले टाइटल से सबका ध्यान खींच रही है। इस फ़िल्म को शिवा निर्वाण डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शूटिंग ज़ोर-शोर से चल रही है।

फ़िल्म के मेकर्स ने आज ही इसका दूसरा गाना यालालु यालालु रिलीज़ किया है। रवि तेजा और बेबी नक्षत्र पर फ़िल्माए गए इस गाने में रोज़मर्रा की ज़िंदगी की छोटी-छोटी घटनाओं के ज़रिए पिता और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। जी.वी. प्रकाश कुमार ने इसका दिल को छू लेने वाला संगीत दिया है और अनंत श्रीराम के लिखे बोल बहुत आकर्षक हैं।

इस गाने को हेशम अब्दुल वहाब और सादिका के.आर. ने बहुत ही भावपूर्ण अंदाज़ में गाया है। इसमें प्रिया भवानी शंकर भी उस छोटी बच्ची की माँ के रोल में नज़र आ रही हैं। गाने में दिखाए गए इमोशन्स दिल को छू लेने वाले और असल ज़िंदगी से जुड़े हुए लगते हैं।

यह फ़िल्म 21 अगस्त को बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स ने बहुत शानदार ढंग से प्रोड्यूस किया है।

००

 

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी की बायोग्राफी एम्प्रेस की पहली झलक दिखाई, जल्द होगी जारी

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी भले आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनका जिक्र की लोगों की नजरों के सामने उनके तमाम लोकप्रिय किरदारों को ले आता है। 13 अगस्त को उनकी जयंती के अवसर पर जहां फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने श्रद्धांजलि देते हुए एक खास चीज सोशल मीडिया पर साझा की है। ये खास चीज कुछ और नहीं, बल्कि श्रीदेवी पर लिखी जा रही बायोग्राफी एम्प्रेस का कवर पेज है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी पर लिखी जा रही किताब की पहली झलक का अनावरण किया है, जिसे एम्प्रेस- द डेफिनिटिव बायोग्रॉफी ऑफ श्रीदेवी नाम दिया गया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, श्रीदेवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा याद की जाएंगी।

पोस्ट के आखिर में उन्होंने किताब का नाम जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि एम्प्रेस जल्द आने वाली है।

उनकी स्टोरी को श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया है।

धीरज यू कुमार द्वारा लिखित श्रीदेवी की बायोग्राफी एम्प्रेस का ऐलान साल 2023 में वेस्टलैंड बुक ने किया था।

इसमें अभिनेत्री के बचपन से लेकर फिल्म दुनिया के सफर और निजी जिंदगी के पहलुओं को शामिल करनेकी बात कही गई थी। खासतौर पर, 1980 से 1990 के दशक के बीच उन्होंने जिस तरह सिनेमा में अपनी पकड़ बनाई, ये जिक्र किताब में हो सकता है।

बता दें, 54 वर्षीय श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था।

००

 

बॉक्स ऑफिस पर तमिल फिल्म डीसी का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50 प्रतिशत प्रॉफिट

लोकेश कनगराज की फिल्म डीसी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म कर रही है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को खूब दर्शक मिल रहे हैं. इसी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही इसने अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं डीसी ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है और इसने अब तक कितना मुनाफा कमा लिया है?

लोकेश कनगराज ने डीसी से एक्टिंग में डेब्यू किया है. इस फिल्म में वामिका गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है. दिलचस्प बात ये है कि ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डेÓ की सुनामी के आगे भी डीसी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि इस तमिल फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 4 दिनों में ही भारत में सिनेमाघरों से अपनी पूरी लागत वसूल ली थी और अब ये मुनाफा बटोर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 4.40 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद इसने वीकेंड पर जबरदस्त तेजी दिखाई और दूसरे दिन यानी शनिवार को जहां 7 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि चौथे दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई और इसने 6 करोड़ कमाए. वहीं 5वें दिन का कलेक्श 5.55 करोड़ रुपये रहा. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक डीसी ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 37.50 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 43.12 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 6 दिनों में 15.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.62 करोड़ रुपये हो गया है.

डीसी का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस लागत के मुकाबले फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में भारत में 37.50 करोड़ की नेट कमाई की है. यानी इसने 12.5 करोड़ का रिटर्न हासिल कर लिया है. यानी इसने 50त्न का प्रॉफिट कमा लिया है. अब ये हिट का टैग हासिल करने से बस कुछ ही कदम दूर है. इसके लिए इसे अपनी लागत का दुगना कमाना होगा. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये हिट का टैग हासिल कर लेगी.

कैप्टन मिलर फेम अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजना एके और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर आधारित है. लोकेश ने देवदास का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने चंद्र और संजना ने पार्वती की भूमिका निभाई है.

००

 

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ फिर ने मारी बाजी, 14वें दिन जुटाए 6.45 करोड़;ओह माय डॉग ने तोड़ा दम

डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन और टॉम हॉलैंड के अभिनय से सजी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत में 60 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, 14वें दिन फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

फिल्म ने 14वें दिन भारत में 6.45 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। फिल्म की अब तक की कमाई को देखते हुए यह उसका सबसे कम दैनिक कारोबार है। कारोबार के लिहाज से यह आंकड़ा बहुत खराब नहीं है, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में इसमें स्पष्ट गिरावट दिखाई दी है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने रिलीज के 13वें दिन भारत में 8.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन 7.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले 14वें दिन फिल्म का कारोबार घटकर 6.45 करोड़ रुपये रह गया।

फिल्म का भारत में कुल शुद्ध कारोबार 438 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका सकल कारोबार 523.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लगातार दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके कारोबार में और इजाफे की उम्मीद की जा रही है।

वहीं, अमित रॉय के निर्देशन में बनी पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओह माय डॉगÓ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

फिल्म ने छठे दिन महज 20 लाख रुपये की कमाई की। इससे पहले पांचवें दिन भी फिल्म ने 25 लाख रुपये और चौथे दिन 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म की दैनिक कमाई लगातार कमजोर होती जा रही है।

‘ओह माय डॉगÓ पहले 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, निर्माताओं ने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ से सीधे टकराव से बचने के लिए इसकी रिलीज तारीख बदलकर 7 अगस्त कर दी थी। इसके बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।

थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकनÓ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1,989 प्रदर्शनों से 65 लाख रुपये की शुद्ध कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल शुद्ध कारोबार 194.35 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म का भारत में कुल सकल कारोबार 226.37 करोड़ रुपये है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 93.20 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का दुनिया भर में कुल सकल कारोबार 319.57 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4Ó भी अब अपने प्रदर्शन के अंतिम दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के 34वें दिन 1,683 प्रदर्शनों से 35 लाख रुपये की शुद्ध कमाई की।

इसके साथ भारत में फिल्म का कुल शुद्ध कारोबार 167.05 करोड़ रुपये, जबकि सकल कारोबार 198.37 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 30.85 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है।

इस तरह ‘धमाल 4Ó का दुनिया भर में कुल सकल कारोबार 229.22 करोड़ रुपये हो गया है।

००

 

तकनीक कभी भी कला की जगह नहीं ले सकती : अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों वेब गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड के 5वें सीजन में जज और मेंटोर के रूप में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि एआई किसी भी इंसानी चीजों की जगह नहीं ले सकता है। गेमिंग शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या तकनीक कला को खत्म कर रही है। इस सवाल का जवाब अभिनेत्री ने बड़ी सहजता से दिया। उन्होंने कहा, तकनीक कभी भी असली आर्ट को रिप्लेस नहीं कर सकती है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने भी ऐसे शो हों, जिनमें एआई का इस्तेमाल किया गया हो। हमने अपने शो में एक एआई कॉन्सेप्ट भी शामिल किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इस शो में एआई को मेंटर बना देंगे, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हो सकता है।

हालांकि, अभिनेत्री ने भी माना कि कुछ हद तक, विज़ुअल एंटरटेनमेंट में, एआई बेहतर बनाने के लिए एक कारगर टूल हो सकता है।

बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों अरुष भोला, एल्विश यादव के साथ गेमिंग रियलिटी शो में मेंटोर के रूप में नजर आ रही हैं। ये तीनों इस सीजन में अलग-अलग टीमों का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इसके अलावा, इस शो के मुख्य फाउंडर्स और निर्माताओं (जैसे कैरी मिनाटी, मोर्टल और ट्रिगर इनसान) भी अलग-अलग रूपों में इस सीरीज से जुड़े हुए हैं।

शो की बात करें, तो यह भारत का पहला गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स रियलिटी शो है, जो एंटरटेनमेंट, कंपटीशन और इन्फ्लुएंसर कल्चर को एक साथ मिलाकर बना शो है। यह शो वर्चुअल प्लेग्राउंड के कॉन्सेप्ट पर बना हुआ है। इसमें यंग क्रिएटर्स, गेमर्स और इंटरनेट की मशहूर हस्तियां एक साथ आती हैं। इसमें अलग-अलग चैलेंज में हिस्सा लिया जाता है और साथ ही दोस्ती, दुश्मनी और टीम वर्क को भी मैनेज किया जाता है। यह शो प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

००

 

चॉकलेट ब्राउन को-ऑर्ड सेट में पूजा हेगड़े का ग्लैमरस अवतार, किलर लुक पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने बेहतरीन फैशन सेंस और ग्रेसफुल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बोल्ड और क्लासी अवतार साफ नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में पूजा की खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर उनके प्रशंसक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। तस्वीरों में पूजा ने रिच चॉकलेट ब्राउन शेड का मोनोक्रोमैटिक को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसका सैटिन फिनिश फैब्रिक लुक में शाइन जोड़ रहा है।

पूजा ने स्ट्रैपलेस, एसिमेट्रिक ओवरलैप कट वाला ट्यूब/बर्सि्टयर टॉप कैरी किया है, जो फ्रंट-स्लिट कटआउट के साथ एक बोल्ड और ट्रेंडी अपील देता है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग वाइड-लेग और लूज-फिटेड फ्लेयर्ड पैंट्स पेयर की हैं, जो उन्हें एक बॉस-लेडी लुक देती हैं।

लुक को पूरा करने के लिए पूजा ने डार्क ब्राउन कलर की हील्स पहनी हैं, जो उनके टॉल बॉडी पोस्चर को पूरी तरह सूट कर रही हैं।

पूजा ने गले में एक खूबसूरत लेयर्ड गोल्ड एंटीक चोकर-स्टाइल नेकलेस और पेंडेंट पहना है। हाथों में स्टेटमेंट गोल्ड बैंगल्स और ब्रेसलेट्स उनके लुक में विंटेज चार्म जोड़ रहे हैं। हेयर स्टाइल: बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स/वेव्स के साथ साइड-पार्टेड ओपन स्टाइल में रखा है, जो हवा में लहराते हुए काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं।

न्यूड पिंकिश लिपस्टिक, सॉफ्ट ब्लश और मिनिमल आई मेकअप के साथ पूजा का ग्लोइंग स्किन टोन निखर कर आ रहा है। कैमरे की ओर उनके न्यूट्रल, एटीट्यूड-भरे और किलर एक्सप्रेशन्स हर तस्वीर में कमाल लग रहे हैं।

तस्वीरों में पूजा हेगड़े कभी दीवार से टिककर कैजुअल पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी फ्रंट कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए अपनी कातिलाना अदाएं बिखेर रही हैं।

००

 

साइकिलिंग को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा, मिलेंगे ये फायदे

साइकिलिंग न केवल एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, बल्कि यह हमारे जीवन को कई तरीकों से बेहतर बना सकती है। जब हम साइकिल चलाते हैं तो हम अपने आसपास के माहौल को और करीब से महसूस करते हैं। इससे हमें ताजगी का एहसास होता है। इसके अलावा साइकिलिंग से हम नई जगहों का पता लगा सकते हैं और नए लोगों से मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि साइकिलिंग से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

तनाव से मिलेगी मुक्ति

साइकिलिंग करने से हमें तनाव से राहत मिल सकती है। जब हम साइकिल पर होते हैं तो हमारे दिमाग को एक नई ऊर्जा मिलती है।

यह हमें ताजगी का एहसास कराता है और मानसिक थकान को दूर करता है। सड़क पर साइकिल चलाते समय हम अपने आसपास की सुंदरता को महसूस कर सकते हैं, जो हमारे मन को शांति देती है।

इसके अलावा यह हमें नई जगहों का पता लगाने और नए अनुभव प्राप्त करने का मौका भी देती है।

सेहत के लिए है फायदेमंद

साइकिलिंग हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह हमारे दिल को मजबूत बनाती है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है और शरीर में खून का संचार बेहतर करती है।

नियमित साइकिलिंग करने से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हम अधिक सक्रिय महसूस करते हैं।

इसके अलावा यह हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करती है और हमें फिट रखने में सहायक है।

पर्यावरण के लिए है अच्छा

साइकिलिंग पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छी होती है। जब हम साइकिल चलाते हैं तो हम वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण को कम करते हैं। इससे हवा साफ रहती है और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा साइकिल चलाने से हमें प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका मिलता है, जो हमारे मन को शांति देती है।

यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे समाज और पर्यावरण के लिए एक अच्छा विकल्प है।

पैसे की बचत

साइकिलिंग आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हो सकती है। जब हम साइकिल पर चलते हैं तो हमें पेट्रोल या डीजल पर खर्च नहीं करना पड़ता। इससे हमारे खर्चे कम होते हैं और हमारी बचत बढ़ती है।

इसके अलावा साइकिल चलाने से हमें पार्किंग शुल्क भी नहीं देना पड़ता, जिससे हमारी और भी बचत होती है।

यह हमारे लिए एक आर्थिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है, जो हमारे बजट को भी संतुलित रखता है।

नई जगहों का करें पता

साइकिलिंग करते समय हम नई जगहों का पता लगा सकते हैं, जिनके बारे में शायद ही कभी सुना हो। इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है और हम नए अनुभव प्राप्त करते हैं।

इसके अलावा हम नए लोगों से मिल सकते हैं और नई दोस्ती कर सकते हैं। इस प्रकार साइकिलिंग हमारे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है ताकि हम स्वस्थ रहें और जीवन का पूरा आनंद ले सकें।

००

 

क्या ऑफिस से घर आते ही पीठ में दर्द होता है? जानिए इसके कारण

अगर ऑफिस से घर आते ही आपकी पीठ में दर्द होने लगता है तो यह एक आम समस्या है। यह दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि गलत तरीके से बैठना, भारी बैग उठाना या शारीरिक गतिविधियों की कमी। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिनके कारण आपको ऑफिस से घर आते ही पीठ में दर्द हो सकता है और इससे राहत पाने के तरीके भी जानेंगे।

गलत तरीके से बैठना

ऑफिस में लंबे समय तक काम करते समय अक्सर हम सही तरीके से नहीं बैठ पाते।

गलत तरीके से बैठने से हमारी रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे पीठ में दर्द हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा सीधे बैठें और पीठ को सहारा देने वाले कुशन का उपयोग करें।

इसके अलावा समय-समय पर थोड़ा टहलें और थोड़ी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें ताकि आपकी मांसपेशियों में खिंचाव बना रहे और दर्द से राहत मिल सके।

भारी बैग उठाना

अगर आप अपने लैपटॉप या अन्य जरूरी सामान एक भारी बैग में लेकर आते-जाते हैं तो इससे भी आपकी पीठ पर असर पड़ सकता है।

भारी बैग उठाने से आपकी पीठ की मांसपेशियां खींच सकती हैं, जिससे दर्द हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सामान को दोनों हाथों से समान रूप से उठाएं या फिर पहियों वाले बैग का उपयोग करें ताकि वजन का दबाव आपकी पीठ पर न पड़े।

लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहना

लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल स्क्रीन देखते रहने से भी आपकी पीठ पर असर पड़ सकता है।

स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करते हुए आप अपनी मुद्रा पर ध्यान नहीं देते, जिससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।

इस समस्या से बचने के लिए हर 30 मिनट बाद ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें। इस दौरान थोड़ा टहलें और अपनी पीठ को खींचे ताकि रक्त संचार बेहतर हो सके।

शारीरिक गतिविधियों की कमी

अगर आप रोजाना कुछ मिनट भी एक्सरसाइज नहीं करते तो इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे पीठ में दर्द हो सकता है।

नियमित एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों में ताकत आती है और दर्द की समस्या कम होती है।

आप योग, पाइलेट्स या हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो आपकी पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं।

इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज से रक्त संचार भी बेहतर होता है।

तनाव और मानसिक दबाव

तनाव और मानसिक दबाव भी पीठ दर्द का एक अहम कारण हो सकता है।

जब हम मानसिक रूप से परेशान होते हैं तो हमारी मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं, जिससे हमें पीठ दर्द हो सकता है।

इसलिए अपने तनाव को प्रबंधित करना सीखें और ध्यान, सांस की क्रियाएं या अन्य मानसिक शांति देने वाली गतिविधियों में हिस्सा लें।

इन सरल उपायों का पालन करके आप अपने ऑफिस से घर आते ही होने वाले पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं।

००

 

(14कैप्शन01)आज का वर्ग पहेली।

 

(14कैप्शन02)आज का सोडूकू। ं

 

(14कैप्शन03)तकनीक कभी भी कला की जगह नहीं ले सकती : अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश।

 

(14कैप्शन04)चॉकलेट ब्राउन को-ऑर्ड सेट में पूजा हेगड़े का ग्लैमरस अवतार, किलर लुक पर फिदा हुए फैंस।

 

(14कैप्शन05)साइकिलिंग को

बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा, मिलेंगे ये फायदे।

 

(14कैप्शन06)क्या ऑफिस से घर आते ही पीठ में दर्द होता है? जानिए इसके कारण।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *