बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाल मेले का हुआ आयोजन ,
बाल मेला में बच्चों ने लगाया स्टाल,शिक्षकों व अभिभावकों ने की खरीदारी
मेंहनगर (आजमगढ़ ) : कस्बे के सेंट जॉन स्कूल के प्रांगण में शनिवार को आयोजित बाल मेला में छात्र/ छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
विद्यालय के छात्र/छात्रों ने हाउस वाइज ड्रेस में पार्टी स्पेट किया जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गये बड़ी संख्या में अभिभावकों सहित क्षेत्र के लोगो ने नौनिहाल बच्चों के उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल में क्रमशः बाटी चोखा,चाउमीन,ढोकला,पानी पुरी,इटलि ब्रेड पकौड़ा ,पकौड़ी आदि पर जमकर लोगों में खरीदारी कर उठाया लुत्फ स्कूल के प्रधानाचार्य जीशान जफर ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाने के उद्देश्य से बाल मेले का आयोजन किया गया है , जिसमे विद्यालय के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया तथा परिसर में ही स्टाल के साथ खाने पीने के अलावा बेचने का क्रम किया गया जिससे बच्चों को समाज से जोड़ना व सामाजिकता से जोडने व हानि लाभ ,आचार विचार सहित आदान प्रदान करना व साजसज्जा आदि विषयों पर बाल मेला से सीखने को मिलता है। श्री जफर ने कहा कि जिन बच्चों द्वारा कम पूजी में ज्यादा कमाई हुई है ,अच्छी क्वालटी की समान की बिक्री करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया , इस मौके पर सूर्यकांत यादव ,राधेश्याम यादव,संगीता सिंह,ज्योति यादव, जान्हवी ,फलक खान , मंजू,जितेंद्र,राकेश, आदि लोग मौजूद रहे।

