बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के वरिष्ठ नेता कामरेड आर.एन. यादव नहीं रहे

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के वरिष्ठ नेता कामरेड आर.एन. यादव नहीं रहे
प्रयागराज। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड आरएन यादव के रविवार को एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया।
  दारागंज निवासी आरएन यादव की रविवार दोपहर गाय ने मार दिया था। इसके बाद उनके सिर में गहरी चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली।
वो अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियों व उनके बच्चों से भरपूरा परिवार छोड़ गए है। उनके बेटे अजय यादव  इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है।
कामरेड आर.एन. यादव अपने सहज, संघर्षशील और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए साथियों के बीच विशेष रूप पहचान रखते थे। उनके निधन से  कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *