बीएसए ने किया टीटीटी का कारण का शुभारंभ

बीएसए ने किया टीटीटी का कारण का शुभारंभ

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जिले मे शुरू होने वाले टीडी टीकाकरण का शुभारम्भ बीएसए लाल चंद के द्वारा अवध इंटरनेशनल स्कूल में प्रारम्भ किया गया।कार्यक्रम में,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ पी सी भारती,एस एम ओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ अजय पंवार,पूराबजार अधीक्षक डॉ अमित वर्मा,जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अरविंद श्रीवास्तव,कौशलेंद्र सिंह वैक्सीन मैनेजर,राजेंद्र प्रसाद एच ई ओ एवं विद्यालय प्रबंधक अतुल सिंह,चेयरमैन शांतनु सिंह, प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता, जेबा जावेद , हर्षिता, संतोष सिंह ,राजनीश शर्मा,गौतम गुप्ता, प्रीती,सत्य प्रकाश सिंह शिक्षक आदि एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। बताते चले कि अयोध्या में 20 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले टीडी टीकाकरण अभियान के संबंध में डीआईओएस द्वारा यह निर्देश दिया गया है।अभियान के दौरान बताया कि यह
टीकाकरण अभियान: 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित रहेगा। इस अभियान का लक्ष्य 05 वर्ष को डीपीटी,10 वर्ष और 16 वर्ष की आयु के बच्चों/किशोरों को टीडी का टीका लगवाना।अयोध्या के 1758 सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में टीकाकरण होगा।अभिभावकों की सहमति से टीकाकरण सुनिश्चित करें।इसका उद्देश्य डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करना है।बताया कि यह एक राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 10-16 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *