मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने सीएम योगी से मुलाकात कर विकास कार्यों पर किया चर्चा

मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने सीएम योगी से मुलाकात कर विकास कार्यों पर किया चर्चा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा क्या इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अयोध्या में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्रमुख विकास कार्यों से अवगत कराया।इसमें साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, सीवर लाइन, सौंदर्यीकरण और रामनगरी की गरिमा के अनुरूप चल रहे आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति शामिल रही। मुलाकात के दौरान महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या के समग्र विकास को लेकर नगर निगम की आगामी योजनाओं का खाका भी रखा।चर्चा के दौरान धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए महापौर को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।महापौर ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं और उनका मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *