मण्डल स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा व डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता 2025-26 की तिथियां व स्थल घोषित

*मण्डल स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा व डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता 2025-26 की तिथियां व स्थल घोषित*

●दोनों वाद विवाद प्रतियोगिताओं के शीर्षक सामाजिक कल्याण पर आधारित
●निर्धारित शीर्षक पर प्रत्येक वक्ता को अधिकतम 8 मिनट का समय निर्धारित
●शीर्षक के पक्ष अथवा विपक्ष में प्रस्तुत कर सकेंगे भाषण

लखनऊ 14 नवम्बर 2025
●मण्डल स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता 20 नवम्बर 2025 की प्रातः 9 बजे से राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ व
मण्डल स्तरीय डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2025 की प्रातः 9 बजे से राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज ,निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में आयोजित होगी
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता 2025-26 का शीर्षक “वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद” , तथा
डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता 2025-26 का शीर्षक “नारी सशक्तिकरण एक भ्रम अथवा यथार्थ” रखा गया है !

●डॉ दिनेश कुमार ने बताया महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 8, 9 व 10

डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं,
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राएं राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (ऐडेड),व मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हो सकते हैं

●संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों वाद विवाद प्रतियोगिता स्थल के प्रधानाचार्यों को आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण करने को निर्देशित कर दिया गया है
●मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों वाद विवाद प्रतियोगिताओं में प्रत्येक वक्ता को शीर्षक के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने अपने निर्बाध भाषण के लिए अधिकतम 8 मिनट का समय दिया जाएगा
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों वाद विवाद प्रतियोगिताओं के जनपद स्तरीय परिणाम मण्डल के सभी 6 जनपदों (लखनऊ, हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली) से प्राप्त हो चुकी है- *डॉ दिनेश कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *