रामनगरी से झांसी,मथुरा तथा रुद्रपुर (उत्तराखंड) के लिये रोडवेज बस चलने से मिली बस यात्रियों को राहत

रामनगरी से झांसी,मथुरा तथा रुद्रपुर (उत्तराखंड) के लिये रोडवेज बस चलने से मिली बस यात्रियों को राहत

फोटो पीपी साइज

अयोध्या।रामनगरी से झांसी मथुरा तथा रुद्रपुर उत्तराखंड जाने वाले बस यात्रियों को खुशखबरी है क्योंकि अब तीन जगह पर जाने वाले बस यात्रियों को प्रतिदिन यहां से सीधे बसे चल रही है।यह जानकारी सहायक प्रबंधक रोडवेज अयोध्या बस स्टेशन सिविल लाइन धरणेन्द्र कुमार चौबे ने दिया।बताया कि रविवार से प्रतिदिन अयोध्या बस स्टेशन सिविल लाइन से सुबह 10:00 बजे रोडवेज बस झांसी के लिए रवाना होकर और झासी रात 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।यह बस सुबह भोर में 3:15 पर झांसी से चलेगी और अयोध्या बस स्टेशन दोपहर 3:45 पर पहुंचेगी।बताया इसी तरह मथुरा के लिए वतानुकूलित बस अयोध्या धाम से शाम 5:30 पर चलेगी और अयोध्या बस स्टैंड होते हुए मथुरा सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी।वही बस मथुरा से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और सुबह 4:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी।इसके अलावा अयोध्या से रुद्रपुर (उत्तराखंड) के लिए भी प्रतिदिन एक बस संचालित होगी जो अयोध्या बस स्टैंड सिविल लाइन से 6:30 सुबह चलकर और रुद्रपुर शाम 7:30 पर पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे रुद्रपुर से चलकर अयोध्या 8:00 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *