राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की कालजयी काव्य कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष (75वें वर्ष) में पावन पुण्यतिथि मनाई गई
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की कालजयी काव्य कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष (75वें वर्ष) में पावन पुण्यतिथि मनाये जाने हेतु आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित की गईं। जिसके क्रम में निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ जिले के 20 विद्यालयों से आये हुए 87 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज, लखनऊ के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह जी ने,बिहार सरकार शिक्षा बोर्ड से आये हुए प्रतिनिधि मंडल के साथ, दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
“मानव जब जोर लगता है पत्थर पानी बन जाता है” जैसे ओजमयी वक्तव्यो से विद्यालय का सभागार गूंजता रहा।कार्यक्रम के निर्णायक दल में श्रीमती शशिकला, श्रीमती मोनिका सिंह, श्री सत्य सिंह, श्रीमती नम्रता कुशवाहा, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती रूबी देवी, श्री सत्य शंकर मिश्रा, श्री शैलेश गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति कटियार उपस्थित रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता राजकीय जो बालिका इंटर कॉलेज नरही की छात्राएं कुमारी खुशी (पक्ष) में एवं कुमारी महिमा मौर्य (विपक्ष) में विजेता रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रिंस विश्वकर्मा निबंध,ब्रुमेश जाॅय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता सेंट क्लेयर’ इंटर कॉलेज की इंशरा काजमी प्रथम विजेता रहीं।
कार्यक्रम के मंच संचालन का कार्य राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की डॉ वसुंधरा सक्सेना द्वारा किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ गीता वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके परिणामो की घोषणा गई।

