*राष्ट्रीय सनातन संघ ने धूमधाम से मनाया जन्मदिवस*

*राष्ट्रीय सनातन संघ ने धूमधाम से मनाया जन्मदिवस*

 

*चोलापुर,।* चोलापुर क्षेत्र के मोहाँव गोसाईपुर चौराहे के पास स्थित कान्हा रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कन्हैया पांडे जी का 68वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संघ जनपद इकाई में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार सिंह जी, राष्ट्रीय प्रभारी श्री देवेंद्र पांडे जी मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी श्री विजय शंकर चौबे जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजनाथ पांडे उर्फ मुलाई गुरु जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रवीण पांडे जी, मंडल सचिव श्री उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जी, मंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह जी, श्री अभय यादव जी, जिला अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चतुर्वेदी जी, जिला प्रभारी श्री शिवपूजन सिंह जी, जिला महासचिव श्री घनश्याम पांडे जी सहित संगठन के शुभेच्छु श्री अरुण पाठक जी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अंगवस्त्र व माला पहनाकर दीर्घायु होने की कामना की तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *