रुदौली में 386 बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई चौथी बार राहत किट

रुदौली में 386 बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई चौथी बार राहत किट
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के क्रम में शनिवार को तहसील रुदौली के ग्राम पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर बाढ़ राहत सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक रामचंद्र यादव जी की उपस्थिति में इस सत्र में चौथी बार कुल 386 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गई। राहत किट का वितरण ग्राम अबूपुर के 71, सलाहपुर के 245, सुलेमपुर के 60 तथा पसैया सडरी के 10 परिवारों, कुल 386 परिवारों के मध्य किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि तहसील रुदौली क्षेत्र में अब तक कुल 1,020 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। इनमें 8 अगस्त को 125, 19 अगस्त को 225, 20 अगस्त को 284 तथा आज 22 अगस्त को 386 राहत किट का वितरण शामिल है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अब तक कुल 367.1 कुंतल भूसा वितरित किया जा चुका है, जिसमें 9 अगस्त को 158.3 कुंतल तथा 21 अगस्त को 208.8 कुंतल भूसा वितरित किया गया। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *