(लखनऊ)ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले-अहीर और जहीरÓ आपको निपटा देंगे

(लखनऊ)ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले-अहीर और जहीरÓ आपको निपटा देंगे
लखनऊ ,09 सितंबर ,(आरएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा सियासी हमला बोला है। राजभर ने प्रदेश में हालिया आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने ‘अहीरÓ और ‘जहीरÓ को नियंत्रित करें, नहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि अखिलेश भाई अपने ‘अहीरÓ और ‘जहीरÓ को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे। उन्होंने कहा कि अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपका ‘अहीरÓ, जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया।
हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वहीं हापुड़ में आपका ‘जहीरÓ गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। राजभर ने कहा कि जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए। नहीं सिखा सकते तो कम से कम एसी में बैठकर पीसी करते हुए उन्हें अपराध न करने की कसम तो खिलवा ही सकते हैं।
मंत्री राजभर ने कहा है कि नहीं तो आपके ‘अहीर और जहीरÓ आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे। जय भारत, जय श्रीराम,जय श्री कृष्ण ,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *