लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत श्री हनुमंत धाम मंदिर परिसर निकट क्लार्क अवध में पौधा रोपण किया गया। श्री हनुमत धाम मंदिर परिसर में नीम, जामुन, बेल, कैथा, मेहंदी, शरीफा,इमली,मीठी नीम, अमरूद, इत्यादि छायादार एवं फलदार 51 वृक्षो का रोपण किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, लखनऊ लोकसभा विस्तारक राघवेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री जे पी श्रीवास्तव, फिजिकल मोटीवेटर के. एम. टंडन, नगर सचिव मधु चौबे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती सचिव युगांक, योग गुरु मधु संतोष, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी श्वेता मिश्रा, समाजसेवी विजय प्रजापति, पंकज मिश्रा, स्वयंसेवक योगेंद्र तिवारी, अकरम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

