विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचसी चिनहट में हर्बल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचसी चिनहट में हर्बल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चिनहट, लखनऊ में RAV Foundation द्वारा “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” थीम के अंतर्गत हर्बल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में RAV Foundation की अध्यक्ष रचना सिसोदिया ने पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर डॉ. वाई. पी. सिंह (एमेरिटस साइंटिस्ट) ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा औषधीय पौधों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम में डॉ. चंदन कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी चिनहट, डॉ. शोभना यादव (बाल रोग विशेषज्ञ), अंकुर दिवाकर (मैनेजर RAV Foundation), नितीश सिंह (एचईओ), कंचन सिंह (बीपीएम), डीईओ, स्टाफ नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।

 

इस अवसर पर एलोवेरा, पीपल, अश्वगंधा, पुदीना, अर्जुन, नीम, अशोक, तुलसी, मीठी नीम तथा आंवला सहित विभिन्न औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

 

कार्यक्रम का उ‌द्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में हरित वातावरण को बढ़ावा देना, औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना तथा जलवायु संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

 

अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *