5 फरवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जासु प्रबल माया बल
सिव बिरंचि बड़ छोट ।
ताहि दिखावइ निसिचर
निज माया मति खोट ।।
( लंकाकांड, दो.51)
राम राम 🙏🙏
अंगद के वापस लौटने पर लंका युद्ध शुरु हो जाता है , रावण ने मेघनाद को भेजा है । वह घनघोर युद्ध करता है और राम जी के समक्ष जाकर अपनी माया दिखाता है । पूज्य पाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि जिसकी प्रबल माया के वश में शिव व ब्रह्मा जी भी हैं , नीच बुद्धि निसाचर उन्हें अपनी माया दिखा रहा है ।
मायापति को माया नहीं अपनी सरलता व प्रेम दिखाकर प्रभावित किया जा सकता है । अस्तु सरल बनिए तथा श्री राम जी को प्रेम करिए, इसी में हे जीव तुम्हारी हर प्रकार से भलाई है। अतः जितना हो सके भजन करिए, कीर्तन करिए! श्री राम जय राम जय राम जय जय राम, सियाराम जय जय सियाराम।🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

