सपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत 

सपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत

डॉ अम्बेडकर, डॉ लोहिया एवं सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे नव निर्वाचित सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव साथ में मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता

प्रयागराज। इलाहाबाद -झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नव निर्वाचित एमएलसी डॉ मानसिंह यादव चुनाव जीतने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के साथ आज हाईकोर्ट स्थित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति, पीडी पार्क स्थित डॉ लोहिया की मूर्ति एवं अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।चुनाव में जीत के बाद पहली बार कार्यालय पहुँचने पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल -तासे के साथ फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक संदीप पटेल,धर्म राज पटेल, पंधारी यादव,अमर नाथ मौर्य,पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, बासुदेव यादव,डॉ एस पी पटेल, राम मिलन यादव, रविंन्द्र यादव,योगेश यादव, जगदीश यादव, दान बहादुर मधुर, डॉ पूजा मिश्रा, रवि मिश्रा, मनोज पाण्डेय, विदुप अग्रहरि, कृष्ण मूर्ति,मुस्ताक काजमी, दूध नाथ पटेल, संत लाल वर्मा, राम प्रताप यादव, कमला यादव, शौर्यढीप सचिन श्रीवास्तव आदि सहित सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *