ससुर ने बहू पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।थाना हैदरगंज मे ससुर ने बहु पर मायके वालों के साथ मिलकर ससुराली जनो के उत्पीड़न करने के साथ गंभीर आरोप लगाया है।साथ ही मोबाइल फोन पर उत्पीड़नात्मक मैसेज करते हुए नंद को अपशब्द कहने का आरोप लगाया।वही पैदा हुए बच्चे को पति को न देकर मामा को देने जैसे आरोप लगाते हुए ससुर ने शिकायत पुलिस महानिदेशक उच्च अधिकारियों से की है।साथ में कार्यवाही न होने पर अमरण अनशन करने की भी धमकी दी है।बताते चले कि थाना क्षेत्र हैदरगंज निवासी अकारी खपड़ाडीह राजेंद्र अवध मानवाधिकार संचालन उत्तर प्रदेश के महासचिव ने पंजीकृत डाक व ऑनलाइन पुलिस अधिकारी को शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे अभिसार की पत्नी जिनका मायका थाना क्षेत्र महाराजगंज के एक गांव में है।वह अपने मां और भाई के सहयोग से हमारे परिवारी जनों का आर्थिक शोषण के साथ तरह तरह के उत्पीड़न रही है।आरोप है कि मोबाइल फोन पर वह विभिन्न उत्पीड़नात्मक मैसेजों को भेजा रही है ।यहां तक कि मेरी बेटी को सूर्पनखा भी लिखा है।यही नहीं गर्भवती होने की दशा में मायके चली गई।और जहां चिकित्सालय में उसके बच्चा पैदा हुआ।जानकारी मिलने पर मेरा पुत्र अपने बच्चें को देखने गया तो मा, बेटी ने कहा यह बच्चा तुम्हारा नहीं है।इसे मामा को दूंगी।इन्हीं सब बातों को लेकर बहू की मां और उसके मामा तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। इसे पूरा परिवार परेशान है।जिसके चलते इसकी लिखित शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है जिसकी जांच कार्यवाही चौकी प्रभारी विसुन बाबा श्रीपति मौर्या कर रहे हैं।

