निवेदन से नहीं, लड़कर लेंगे वैश्य समाज का अधिकार- रविंद्र जायसवाल
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
प्रयागराज। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, जिला प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक एक होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल जी ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने किया तथा बैठक के संयोजक जिला उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने वैश्य समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए संगठित होकर आगे आना होगा। समाज की ताकत उसकी एकता में है और अपने हक एवं अधिकारों के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा।
बैठक में वरिष्ठ व्यापारी गोपाल जी जायसवाल, जिला महामंत्री एवं संपादक संतोष केसरवानी, व्यापारी विजय केसरवानी (कन्हैया मार्बल), पवन जायसवाल, ओम जी केसरवानी, शिवांग गुप्ता, अजय जायसवाल, रोहित जायसवाल, अजीत जायसवाल, अंकुर वैश्य, अनुज जायसवाल, श्रेय जायसवाल, विष्णु कुमार गुप्ता, शिवम सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में वैश्य समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं तथा समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संगठित प्रयास करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया गया।

