सीएमएस ने चिकित्सा शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

सीएमएस ने चिकित्सा शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

सेवा, सहयोग और समर्पण के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नही होती-डॉ.एसी गुप्ता

मॉ के भक्तों की सेवा में प्रताप सेवा समिति का कृत्य बेजोड़-सीएमएस

 

सुल्तानपुर। विश्व प्रसिद्ध मॉ दुर्गा पूजा के विसर्जन पर्व के अवसर पर प्रताप सेवा समिति के सौजन्य से लगाए गए चिकित्सा शिविर के विसर्जन (अंतिम दिन) मुख्य चिकित्साधिक्षक डॉ.एसी गुप्ता शिविर का शुभारंभ करते हुए कहाकि सेवा, सहयोग और समर्पण के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नही होती। डॉ.एसी गुप्ता ने मौजूद लोगों से ऐसे समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। मुख्य चिकित्साधिक्षक ने प्रताप सेवा समिति के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे ही समाज में योगदान देते रहने की बात कही। समिति के सचिव विजय विद्रोही ने सीएमएस डॉ.एसी गुप्ता का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *