हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों को पूरा कलंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।थाना पूराकलंदर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देश पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की देख रेख में विवेचना निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही अभियान में थाना प्रभारी मनोज शर्मा एवं जांच कर रहे दरोगा राम राज चौधरी के अथक प्रयास से आधार कार्ड में नाम फोटो एडिट करके दूसरे के खाते से 5 लाख निकालने वाले एक आरोपी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने इस संबंध में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान संजय वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी ग्राम निहाल का पुरवा मजरे अरूवांवां थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या,अंकित यादव पुत्र अमरजीत यादव निवासी ग्राम बरवा बसायतपुर थाना पूरा कलंदर व अनिकेत यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम पुरे मगन बसावन कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या के रुप मे हुई। पुलिस के मुताबिक संजय वर्मा पर पहले से ही दर्जनों मुकदमों है और क्षेत्र का माना जाना हिस्ट्रीशीटर भी है वही कई लोगों से ठगी जालसाजी का आरोप है जिसपर दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।वही थाने के प्रशिक्षु आई पी एस शिवम जैन एवं मनोज शर्मा एवं दरोगा राम राज चौधरी की टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।

