10वीं से परास्नातक तक के अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर, ₹10 हजार से ₹25 हजार तक मिलेगा वेतन

10वीं से परास्नातक तक के अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर, ₹10 हजार से ₹25 हजार तक मिलेगा वेतन
आजमगढ़, 01 सितंबर(आर एन एस)सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आजमगढ़ के तत्वावधान में 03 सितंबर 2026 को श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालटारी, सगड़ी, जनपद आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक अथवा परास्नातक है तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ‘रोजगार मेलों में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें’ विकल्प के माध्यम से विज्ञापित रिक्तियों एवं कंपनियों का विवरण देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *