‘मराठी पाठ्यक्रम’ अभियान के तहत नालासोपारा के दुबे एस्टेट केंद्र में अमराठी चालकों को दिया गया प्रशिक्षण
मुम्बई/नालासोपारा। महाराष्ट्र शासन के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद एवं मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदूहृदयसम्राट एवं शिवसेना नेता स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के नाम पर चलाए जा रहे ‘मराठी पाठ्यक्रम’ अभियान के तहत नालासोपारा स्थित दुबे एस्टेट केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब 3,000 अमराठी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाईक, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के विरोधी पक्षनेता मनोज पाटील, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील तथा अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योति ठाकरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दुबे एस्टेट के नवीन दुबे, विशाल दुबे, नवनीत दुबे एवं मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटील, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटील, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नालासोपारा के अध्यक्ष एवं साईधाम हॉस्पिटल के डॉ. संजय मांजलकर सहित विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसके अलावा नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं विभास हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश पाटील, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के डॉ. आशिष शुक्ला, रेडियंट हॉस्पिटल के डॉ. अमोल राऊत, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन की कल्चरल कमेटी की सदस्य डॉ. आशा मुंढे, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनिता सिंह, नगरसेवक पंकज देशमुख, जे.पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवि पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, अभय कक्कड़, चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेविका एकता सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, एडवोकेट दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याति घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठोड़, मीरा निकम, ऋतु चौबे एवं बाबीता सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। नालासोपारा आरटीओ कार्यालय के अधिकारी दिगंबर सांगले भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
दुबे एस्टेट केंद्र का महत्वपूर्ण योगदान
इस अभियान के तहत 3,000 ऑटो-टैक्सी चालकों को प्रशिक्षण देने में दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में उनके योगदान की सराहना करते हुए केंद्र संचालिका एवं प्रशिक्षिका डॉ. सुरेखा धनावड़े, जो कोकण मराठी साहित्य परिषद नालासोपारा शाखा की पूर्व सचिव भी हैं, ने कहा कि अमित दुबे के सहयोग के बिना इतने बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि अमराठी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को मराठी भाषा का प्रशिक्षण देने का उद्देश्य उन्हें स्थानीय भाषा के व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना और यात्रियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले एवं रोहिणी जाधव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं सहायक के रूप में ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटील, विशेष पाटील, नकुल खताते, अनिता जयसवाल एवं तमन्ना शेख ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ऑटो एवं टैक्सी चालकों में प्रमाणपत्र प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि से आने वाले नागरिकों के बीच संवाद और सामाजिक समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

