हरिचन्द्रपुर में आग से चार परिवार बेघर,विधायक रुदौली ने बांटी राहत सामग्री

हरिचन्द्रपुर में आग से चार परिवार बेघर,विधायक रुदौली ने बांटी राहत सामग्री

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।विधानसभा क्षेत्र रूदौली अंतर्गत ग्राम पंचायत रेछ के हरिचन्द्रपुर गांव में लगी आग से चार परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया।आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
अग्निकांड में घर में रखा बर्तन, कपड़ा, अनाज व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित परिवारों में दुर्योधन रावत,अनन्त राम रावत,आशाराम रावत तथा गुरु देई शामिल हैं।विधायक ने मौके पर ही पीड़ितों को बर्तन, कपड़े, तिरपाल सहित खाद्य सामग्री वितरित की तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उन्हें हर स्तर पर मदद दिलाई जाएगी। वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *