छात्र-छात्राओं के सम्मान मे भव्य समारोह का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं के सम्मान मे भव्य समारोह का हुआ आयोजन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान मे भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम श्रीवास्तव ने कहा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।वह अपना स्थान स्वयं बना लेती है।प्रतिभाओं के बल पर ही देश का विकास किया जा सकता है।बताते चले कि थाना क्षेत्र हैदरगंज के कस्बा स्थित सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव व संचालन अंकित श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान प्रतिभा, परिश्रम और सफलता का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल छाया रहा।उसके बाद प्रधानाचार्या के अलावा सभी प्रतिभाशालियों को पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की। साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक भीअपने को गौरवांवित महसूस किया।सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों मे हाईस्कूल के अमरेंद्र यादव 93%, दिवेश पाण्डेय 92%, संगम 91%, निर्मल मौर्या 90%, आदर्श पाल 90%, आदित्य 90%,सचिन 89%, तनु मौर्या 90%, सौम्या तिवारी 89%, सुहानी 87%, अनुप्रिया तिवारी 87%, एवं इंटरमीडिएट के प्रिंसी पाण्डेय 88%,मोहित अग्रहरि 87.2%, ऋषि यादव 87%,राज यादव 87%,अंशिका वर्मा 86%,मानसी वर्मा 84%, सौम्या मिश्रा 84%, अंकों के साथ अव्वल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *