ब्लाक रूदौली के सभागार में गरीब कल्याण दिवस मनाया गया

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन को ब्लाक रूदौली परिसर में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम का उदघाटन विधायक राम चन्द्र यादव ने किया। महिला एवं बालविकास विभाग  द्वारा आयोजित पोषण माह के विधायक श्री यादव ने पांच बच्चों को अन्न प्रासन ,पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, पाँच अति कुपोषित शैन मैन बच्चों के परिवार को जॉब कार्ड, शौचालय सहित अन्य लाभार्थियों को ड्राई राशन का वितरण किया।इसके अलावा श्रमिको को श्रम विभाग से जारी। प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिव गोविन्द पाण्डेय, ब्लाक प्रतिनिधि लाल जीत सिंह, अशोक कसौधन, मीडिया प्रभारी शिवा नन्द मिश्रा, किशोरी लाल भारती, प्रभारी सीडीपीओ सिद्धि धात्री पाण्डेय, राधा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञात हो कि बसपा शासन काल मे मायावती जी भी मीडिया से दूर रहती थी यही हाल भाजपा शासनकाल में भी हो रहा है प्रशासन अधिक तर कार्यक्रमो में मीडिया को निमंत्रित नही करती है बेशर्मी से जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होना हो तो जाय और खबर कबरेज करे।साथ ही उन्हें बड़े कार्यक्रमो में जाने से भी रोकती है।बसपा का हाल आज सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *