जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ रात्रि चौपाल का आयोेजन*
*ब्यूरोरिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले वृहद अभियान के अन्तर्गत विगत दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विकास खण्ड बावन में रात्रि चौपाल आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने चौपाल में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया, तथा कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दी तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया। जिलाधिकारी ने चौपाल में लोगों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। रात्रि चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाय तथा शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध तथा प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम जनमानस को अवगत कराया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में शासन की उपलब्धियों के विषय में चर्चा की गई। रात्रि चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, पीडी ए के मौर्या, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, प्रधान व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
।

