अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत एवं लखनऊ जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्र प्रथम की भावना को हमेशा आदर देने वाले अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बीर बहादुर भूतपूर्व सैनिकों का आज की इस पूर्व निर्धारित अवधप्रान्त एवं लखनऊ जिला की कार्य कारिणी की सम्मिलित मीटिंग में ह्रदय से आभार एवं स्वागत. मीटिंग की अध्यक्षता अवधप्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई एवं संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत द्वारा किया गया. सर्व प्रथम श्री पंत द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का परिचय एवं स्वागत किया गया तत्पश्चात श्री पंत द्वारा संगठन गीत गाया गया जिसका गगन भेदी स्वरों में सभी महानुभावों ने जोशीले अंदाज में अनुसरण किया.इसके पश्चात् अवधप्रान्त अध्यक्ष श्रीमान तोमर साहब ने संगठन के गौरवशाली इतिहास, इसके कार्यक्रमों एवं इससे जुड़े देश के महान विभूतियों के बारे में बताया सभी को बताया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तारीके से स्वागत किया. कारगिल विजयदिवस जो 26 जुलाई को हमारे संगठन द्वारा बहुत ही धूमधाम से हर साल मनाया जाता रहा है, इस बार उसमें कुछ बदलाव सर्वासम्मति से किया जा रहा है. इस बार कारगिल विजय दिवस मनाने के लिये लखनऊ में निवास कर रहे संगठन के सदस्यों से अनुरोध है क़ि वे सेंट्रल कमांड विजय दिवस समारोह में शामिल हो जायँ या लखनऊ में अन्य जगह हो रहे समारोह में भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि हमारे संगठन की भव्यता, दिव्यता, एवं इसकी राष्ट्रप्रथम की सोच व विश्वसनीयता को देखते हुऐ जैसा ज्ञात हुआ है क़ि हमारे लखनऊ की महापौर महोदया एवं उत्तरप्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज कार्यक्रम के माध्यम से हमारे संगठन से संवाद करना चाहते हैं जिसके लिये अब आगामी महीनों में इस कार्यक्रम को उनकी सुविधानुसार सम्पन्न कराया जा सकता है.इसी क्रम में लखनऊ जिला अध्यक्ष श्री ललित मोहन पंत ने संगठन के महत्वता, एकता के बारे में बताया. अवधप्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा जी, लखनऊ जिला सहसचिव सी पी ओ घनश्याम केसरीजी, लखनऊ जिला सहसचिव वारंट ऑफिसर पूरन सिंह बोहरा जी, अवधप्रान्त कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार अशोक कुमार पाण्डेय जी,लेफ्टिनेंट विमल प्रसाद जी, लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह जी, सूबेदारमेजर वाई. के. यादव जी, कैप्टन वी के सिंह जी एवं कमांडर वी. के सिंह जी द्वारा भी अपने अपने अमूल्य विचार सुझाव दिये गये जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. लखनऊ जिले की नये साल के लिये मनोनीत कार्यकारिणि को भी इस मीटिंग में अवधप्रान्त महासचिव श्रीमान बी एल वर्मा साहब एवं अवधप्रान्त अध्यक्ष श्रीमान तोमर साहब के सम्मुख विचारार्थ रख्खा गया जिसका फाइनल अप्रूवल अवधप्रान्त की AGM में होगा ऐसा निर्णय हुआ.हमारे इस विशाल संगठन में विस्वास जताते हुऐ 5 नये निम्न सदस्य कल की मीटिंग में जुड़े हैं जिनका सम्मान कर्नल तोमर, सूबेदार मेजर बी एल वर्मा एवं वारंट ऑफिसर पंत,सी पी ओ घनश्याम केसरी, वारंट ऑफिसर पूरन सिंह एवं सूबेदार रतन सिंह अध्यक्ष पूर्वी भाग व अन्य सदस्यों ने किया.:-
1.नायक कुंदन सिंह मोबाइल 8756374876
2.कमांडर विजय कुमार सिंह, मोबाइल 9440937251
3.सूबेदार गोपाल सिंह, मोबाइल 9653075205
4.नायक बचन सिंह, मोबाइल 6386995799
5.हवालदार बी. बी. चंद, मोबाइल 9838556776
अंत में शांतिपाठ के साथ मीटिंग का समापन हुआ एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने जलपान का लुत्फ लिया जिसका शानदार प्रबंध श्रीमान अशोक कुमार सिंह साहब ने किया था. आज के इस कार्यक्रम की सुन्दर व्यवस्था एवं जलपान आदि के उत्तम प्रबंध के लिये श्रीमान अशोक कुमार सिंह जी की सभी ने दिल खोलकर प्रशंसा की. आज के हमारे इस कार्यक्रम में संघ की शाखा से जुड़े RSS कार्यकर्ता श्रीमान आमोद कुमार झा जी एवं समाजसेवी श्रीमान राम दयाल तिवारी जी एवं श्रीमान बल बहादुर सिंह जी धर्म जागरण प्रमुख RSS जो कि पुलिस विभाग से सेवा निवृत हैं की, सहभागिता भी रही। जयहिंद वन्देमातरम. हमारा संगठन ABPSSP जिंदाबाद जिंदाबाद.

