जौनपुर। अश्रुपूरित नेत्रों और भक्तिमय माहौल के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य अपनी.अपनी प्रतिमाओं को लेकर भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचे

जौनपुर। अश्रुपूरित नेत्रों और भक्तिमय माहौल के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य अपनी.अपनी प्रतिमाओं को लेकर भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से सभी प्रतिमाएं कतारबद्ध होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए नखास स्थित विसर्जन घाट पहुंचींए जहां बनाए गए विशेष कुंड में विधि.विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।विसर्जन के लिए विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाएं भंडारी रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुईं। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा सब्जी मंडीए कोतवाली चौराहाए शाहपुल और ओलंदगंज होते हुए नखास स्थित विसर्जन घाट पहुंची। रास्ते भर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन घाट पर प्रशासन की ओर से बनाए गए कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विसर्जन मार्ग से लेकर प्रमुख चौराहों और घाट तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गईए ताकि विसर्जन यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे और विसर्जन यात्रा को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में जुटे रहे।जिलाधिकारी सैमुअल पाल एनण् और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉण् यशवीर सिंह समेत जिले के अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग और प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की। प्रशासन का पूरा जोर विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *