एक लाख लोगों को खिचड़ी प्रसाद खिलाकर मकर संक्रांति के पर्व पर अन्न दान करने का पुण्य प्राप्त किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री श्री राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ द्वारा अपरिमेय श्याम प्रभुजी, अध्यक्ष इस्कॉन लखनऊ के निर्देशन में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर अलीगंज ,चारबाग, पत्रकारपुरम, SGPGI, ऐशबाग, अर्जुनगंज, हनुमान सेतु, गोमती नगर आदि स्थानों पर एक लाख लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंदिर के सभी भक्तों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर 100000 लोगों को खिचड़ी प्रसाद खिलाकर मकर संक्रांति के पर्व पर अन्न दान करने का पुण्य प्राप्त किया।

