*थाना सिकरारा व तेजी बाजार की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।
कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल HF DELUXE ( बिना नम्बर प्लेट) बरामद।*
जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर, श्री देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा, अमित कुमार सिंह मय हमराह व थानाध्यक्ष तेजीबाजार विक्रम लक्ष्मण सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आज दिनांक-20.12.2024 को प्रातः बाद मुठभेड़ वहद ग्राम चांदपुर नहर पुलिया पर अपराधी सौरभ कुमार पाल पुत्र लाल बहादुर पाल निवासी ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल HF DELUXE ( बिना नम्बर प्लेट) के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्त के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.सौरभ कुमार पाल पुत्र लाल बहादुर पाल निवासी ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास*-
1.मु0अ0सं0 321/2024 धारा 109/317(2) BNS थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 091/2018 धारा 379/411 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 079/2018 धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 महाराजगंज जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 535/2020 धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर
5.मु0अ0सं0 660/2020 धारा 379/411/429 भादवि व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर
*बरामदगी*-
1.एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल HF DELUXE ( बिना नम्बर प्लेट)
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 मंजय यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
3.कां0 पंकज यादव, कां0 जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4. थानाध्यक्ष तेजीबाजार श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर
5. का0 अमरजीत यादव , कां0 मशकुर अहमद थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर ।

