जौनपुर:थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने भादो छठ मेला में झपटमारी करने वाले गिरोह के 06 अभियुक्तागण को किया गिरफ्तार

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने भादो छठ मेला में झपटमारी करने वाले गिरोह के 06 अभियुक्तागण को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 लाकेट, 01 चेन सहित लाकेट पीली धातु व 1800 रुपया नगद बरामद

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशन के क्रम में प्र0नि0 सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-31/08/2025 को भादो छठ मेला सरायख्वाजा पर स्थित तालाब के किनारे शिवमंदिर पर शांति व्यस्था ड्यूटी के दौरान मंदिर के प्रांगण मे स्थित पीपल के पेङ के पास महिला दर्शनार्थियो का शोर सुनाई दिया, शोर सुनकर पुलिस बल द्वारा जाकर देखा गया तो महिला दर्शनार्थियो द्वारा कुछ महिलाओ को पकड़ा गया था और पकड़ी गई महिलाओ पर चैन और लाकेट छीनने का आरोप लगा रही है।

*विभिन्न घटना का विवरण-*
1. शिकायतकर्ता सरस्वती देवी पत्नी स्व0 अतारु विश्वकर्मा निवासी एतमादपुर पसियाना थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा बताया गया कि मेरे गले मे मोतियों की माला मे लगे सोने के लाकेट के साथ लाल व गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिलाओं मे से किसी ने छीन लिया है, एक लाल व सफेद रंगे मोतियो की माला मे पिरोया हुआ पीली धातु का लाकेट रेखा व निशा से बरामद हुआ, जिसे महिला दर्शनार्थी सरस्वती देवी उपरोक्त अपने लाकेट का होना तस्दीक किया।
2. शिकायतकर्ता पूजा यादव पत्नी सन्तोष यादव निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा बताया गया कि छोटे पर्स मे रखा सोने का लाकेट व कुछ पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सुनीता से एक लाकेट पीली धातू का बरामद हुआ तथा साथी महिला रिया से 650 रुपये जिसमे 500 की एक नोट 100 तथा 50 रु0 की एक –एक नोट बरामद हुई, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया।
3. शिकायतकर्ता बदामा देवी पत्नी स्व0 जीत निवासी सरायख्वाजा थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा बताया गया कि सामान छुपाने के बावजूद एक चैन, लाकेट पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सिंकू तथा रीना से तलाशी के दौरान बरामद किया गया। जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 514/25धारा 112,317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तागण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तागण से कड़ाई से पुछताछ पर उनके द्वारा ही पर्स, लाकेट चेन, झपट लेना बताया गया, पकड़ी गई सभी अभियुक्तों का एक ही प्रकार का अपराध एवं एक गोल के रुप मे एक ही साथ पकड़ा जाना इनका एक संगठित गिरोह होने की शंका होने पर कड़ाई से पुनः पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग एक दूसरे से पहले से परिचित है तथा जरिये मोबाईल एक दूसरे से सम्पर्क मे रहते है। हम लोगो का 06 लोगो का समुह है, मेला व दर्शन करने वाले स्थानो पर जहाँ भीड़ होती है, आपस मे बात करके पहुँच जाते है, चेन पहनी महिलाओ और पर्स वाली महिलाओ को घेर कर धक्का मुक्की का माहौल बनाकर उनके चेन व पर्स छीन लेते है।
*गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम पता–*
1. रेखा पत्नी अमरजीत निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
2. निशा पुत्री राजेश हरिजन निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
3. सुनीता पत्नी महंथू हरिजन उर्फ हंगता निवासी एलाही थाना आसपुर देवसारा जनपद प्रतापगढ
4. रिया पुत्री शिवबचन निवासी सराय थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर
5. सिंकू पत्नी अभिषेक हरिजन निवासी कठवा मोल थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
6. रीना पत्नी उमेश हरिजन निवासी माता पोखरा मिर्जा हाजीपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
*बरामदगीः-*
1. दो लाकेट पीली धातू
2. एक चेन सही लाकेट पीली धातू
3. 1800 रु. नगद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 सुनील कुमार वर्मा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 बृजेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
4. मु0आ0 जैसराम सिंह, का0 विनोद सिंह, का0 कृष्णानन्द यादव, का0 रामेश्वर, का0 अनवारुल हक, का0 आशीष शुक्ला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
5. म0का0 सरोज कुमारी, म0आ0 रोहणी सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *