जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील मडियाहूं में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील मडियाहूं में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र अग्रसारित करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
मंगला सिंह निवासी छीतम सराय, रामनगर, मडियाहू द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि आधार में उनका नंबर मंगला सिंह दर्ज है जबकि खतौनी में उनका नाम मंगला प्रसाद दर्ज है। नाम मिसमैच होने के कारण उनका फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बन पा रहा है। प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को खतौनी में नाम संशोधित कराने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मात्र 15 मिनट के भीतर संशोधित खतौनी मंगला सिंह को प्रदान कर दी गई।
राजमणि पटेल निवासी अहिरौली शीतलगंज मडियाहू द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम स्वागत कराया गया कि वह अहिरौली के निवासी हैं जबकि उनके खतौनी में रिकेरीपुर के रूप में गलत पता दर्ज हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल खतौनी संशोधन कराने के निर्देश दिए और उन्हें भी खतौनी उपलब्ध करा दी गई।
चंद्र प्रकाश सिंह निवासी गनापुर मडियाहूं द्वारा अवैध कब्जे के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी मडियाहू को स्थलीय निरीक्षण करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कमलेश दुबे निवासी बारीगांव बरसठी द्वारा अवगत कराया गया कि उनका विद्युत कनेक्शन मडियाहू फीडर के अंतर्गत कर दिया गया है जबकि यह बरसठी फीडर के अंतर्गत आता है तथा वे इसको सुधरवाने के लिए परेशान है जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियंता हाइडल को तत्काल जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
रामलखन निवासी जमुआ सिकरारा द्वारा अवगत कराया गया कि उनका किसान सम्माननिधि विगत 2 वर्ष से नहीं मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को जांच करने के निर्देश दिए।
अखिलेश उपाध्याय निवासी रामपुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी के घर पर जाने का एकमात्र रास्ता है रास्ते में कुछ लोगों द्वारा बांस बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है जिसे खुलवाने के लिए उन्होंने अनुरोध किया, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा राजस्व और पुलिस की टीम को समन्वय करते हुए स्थलीय निरीक्षण के साथ ही जांच करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा अपने राजकीय आवास पर ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए टमाटर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिकागण को प्रदान किया गया, उन्होंने कहा कि इसका उपयोग विद्यालय के मेस में भोजन पकाने में किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मडियाहू नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *