अयोध्या में आधा दर्जन एएलएस एम्बुलेंस गंभीर रूप से ग्रसित रोगियों के लिए साबित हो रही संजीवनी
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।वर्तमान समय में अयोध्या मे भी एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के जीवन के लिए संजीवनी साबित हो रही रही है।इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी के सहायक प्रबंधक सुमन समीर द्विवेदी ने बताया कि इस एएलएस एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेड केयर 365 के द्वारा संचालित की जा रही है।बताया कि पहले सड़क हादसों तथा अन्य गंभीर रूप से ग्रसित रोगी इलाज के लिए जब तक लखनऊ वाराणसी में हायर सेंटर पहुंचते कि इसके पहले ही इन रोगियों की मौत हो जाती थीजिसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में प्रदेश मे एएलएस निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरूआत किया।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एएलएस एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेड केयर 365 के द्वारा संचालित की जा रही।बताया कि इस समय अयोध्या जिले में छह एएलएस एम्बुलेंस हैं।जिनमें से दो एम्बुलेंस दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर (मेडिकल कॉलेज) में तैनात हैं।जबकि दो अयोध्या जिला अस्पताल में और दो श्री राम अस्पताल अयोध्या में तैनात है। उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंस के तैनाती के बाद से कई दर्जन गंभीर रूप से घायल मरीज को हायर सेंटर समय रहते ले जाया गया जहां पर उनको नई जिंदगी मिली। बताया कि देखा जाए यह एंबुलेंस भी एक चलता फिरता अत्याधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल ही है।बताया कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस एक चलती-फिरती आईसीयू होती है।जो गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर और जीवन रक्षक दवाओं से सुसज्जित होती है।इसमें प्रशिक्षित पैरामेडिक्स होते हैं जो अस्पताल पहुंचने तक हृदय या सांस संबंधी गंभीर मरीजों को उन्नत चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं। इसमें वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर,सिरिंज पंप और ऑक्सीजन सिलेंडर होते है।इसमें पैरामेडिक स्टाफ और डॉक्टर (आवश्यकतानुसार) होते हैं जो जीवन रक्षक प्रक्रियाएं कर सकते हैं।इस एंबुलेंस में दिल का दौरा, गंभीर दुर्घटना, सांस की तकलीफ, या कोमा जैसे मामलों में जब मरीज को तत्काल गहन देखभाल की आवश्यकता हो।ये एम्बुलेंस सामान्य एम्बुलेंस की तुलना में अधिक जटिल और गंभीर मरीजों के लिए है।

