देवीपाटन मण्डल के चारो जिलों को रात्रि बिजली कटौती से इस पूरे माह मिलेगी राहत
गोण्डा 12 सितम्बर। मुख्य अभियन्ता (वितरण), देवीपाटन क्षेत्र, गोण्डा, म०वि०वि०नि०लि०, के पत्रांक-3925-मु०अभि० (वि०) / दे०पा०क्षे० (गो०) दिनांक 10.9.2026 के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से दिनांक 10.9.2026 से दिनांक 31.10.2026 तक जिला बहराइच, श्रावस्ती बलरामपुर एवं गोण्डा को प्रतिदिन शाम 18:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की अनुमति प्रदान की गई है।

