महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम पर हुआ बहु-एजेंसी आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल
(डॉ अजय तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर बहु-एजेंसी आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एवं आपातकालीन एजेंसियों के बीच समन्वय, तत्परता एवं प्रतिक्रिया क्षमता को परखना एवं सुदृढ़ करना था।मॉक ड्रिल का परिदृश्य एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र में एक डमी आतंकी हमले पर आधारित था। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्यूआरटी ने डिप्टी कमांडेंट/सीएएसओ, अयोध्या एयरपोर्ट, श्री रवींद्र सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ, श्री रोहित ढाका के समन्वय में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की प्रारंभिक कार्यवाही की।बाद मे राज्य एवं अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया जानकारी मिलते ही यूपी एटीएस उत्तर प्रदेश पुलिस तथा खुफिया विभाग मौके पर पहुंचे और अभियान की कमान संभाली।यूपी एटीएस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए डमी आतंकियों को जीवित पकड़ लिया गया।इसके बाद बम निरोधक दस्ता द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन बम जांच एवं निस्तारण प्रक्रिया संपन्न की गई, जबकि राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आपातकालीन चिकित्सा एवं राहत प्रबंधन सुनिश्चित किया गया, जिससे परिसर की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हुई।इस मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया सहित विभिन्न एयरलाइंस एवं अन्य एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।अभ्यास के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अयोध्या एयरपोर्ट (एएआई), दिव्यांश पांडेय के साथ एयरलाइंस के प्रतिनिधि सुदर्शन सिंह (अकासा एयर), विकास शर्मा (इंडिगो) एवं श्री अभिजीत (एयर इंडिया एक्सप्रेस)—observer के रूप में उपस्थित रहे।अभ्यास के उपरांत एक विस्तृत डिब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया,जिसमें सभी सहभागी एजेंसियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए एवं सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की गई।

