श्री कृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओं का जीवंत मंचन 

श्री कृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओं का जीवंत मंचन
श्री कटरा राम लीला कमेटी, कृष्ण लीला मंचन: चतुर्थ दिवस
प्रयागराज। श्री कटरा राम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही कृष्ण लीला मंचन के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओं का अत्यंत जीवंत और भव्य प्रदर्शन किया।
चौथे दिन की श्री कृष्ण लीला के मंचन की शुरुआत श्री कृष्ण के किशोर रूप में सुंदर वंशी वादन से हुई। मधुर बांसुरी की धुन पर ब्रजवासियों और गोपियों के मंत्रमुग्ध होने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
यमुना नदी को विषैले कालिया नाग के प्रकोप से मुक्त कराने के लिए श्री कृष्ण का यमुना में कूदना और नाग के फणों पर नृत्य करते हुए उसका मानमर्दन करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। देवराज इंद्र के अहंकार को नष्ट करने और गोकुलवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए बाल कृष्ण द्वारा अपनी कनिष्ठ अंगुली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला का सजीव मंचन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्री कटरा रामलीला कमेटी के सम्मानित पदाधिकारीगण अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता (कक्कू), महामंत्री उमेश चन्द्र केशरीवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केशरीवानी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार केशरवानी
और मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *