बीबीए और बीसीए सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक

बीबीए और बीसीए सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक बढ़ा दी है। यह निर्णय उन छात्रों को राहत देगा जो अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीबीए एवं बीसीए सम-सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी। संबंधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं किसी कारणवश अभी तक बीबीए या बीसीए का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें यह अंतिम अवसर दिया गया है।

ऐसे अभ्यर्थी 15 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन कराने और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *