विपक्ष के मंसूबों को कामयाब न होने दें- केशव प्रसाद मौर्य

विपक्ष के मंसूबों को कामयाब न होने दें- केशव प्रसाद मौर्य
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर डिप्टी सीएम ने जताया दुख कहा पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ आहुत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत लगन के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। मेरा बूथ सबसे मजबूत ही विजय की गारंटी होगी। विपक्ष के मंसूबों को कामयाब न होने दें। मुद्दा विहीन विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में ढिलाई न बरतें। मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों की पूरी जानकारी लेते रहें। मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ समितियों की बैठक पर विशेष ध्यान दें। डिप्टी सीएम ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। दिन से सेवा पखवाड़ा का अभियान भी संगठन द्वारा शुरू किया जाएगा। जिसके बारे जिलाध्यक्षों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज– कौशाम्बी बॉर्डर पर कौशांबी जनपद के मोहम्मदपुर गाँव में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के प्रति दुख जताते हुए कहा कि इस जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। डिप्टी सीएम ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल जाकर घटना में घायल लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उनके उचित इलाज के निर्देश दिये।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ केपी श्रीवास्तव, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, रणजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, नरसिंह, राजेश गोंड, नवाब खान, मो शरीफ, आनंद दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *