जयप्रकाश गुप्ता बने एनएसयूआई अयोध्या महानगर अध्यक्ष
पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने किया स्वागत, संगठन को सशक्त करने की दी जिम्मेदारी
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने अयोध्या महानगर में अपनी टीम को मजबूती प्रदान करते हुए जयप्रकाश गुप्ता को महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संगठन में युवाओं को नेतृत्व देने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
अपनी नियुक्ति के बाद जयप्रकाश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के निवास स्थान पहुंचे, जहां डॉ. निर्मल खत्री ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. खत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है। मुझे विश्वास है कि जयप्रकाश गुप्ता छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीति, कार्यक्रम व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चेतनारायण सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा एनएसयूआई युवाओं के विचार मंच का सबसे मजबूत संगठन है। जयप्रकाश जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता की नियुक्ति निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील कृष्ण गौतम ने कहा
जयप्रकाश गुप्ता लम्बे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और युवाओं से गहरा जुड़ाव रखते हैं। उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की सोच को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों तक ले जाया जा सकेगा।”
नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता स्वागत करने वालों में सेवादल महानगर अध्यक्ष वसंत मिश्रा ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, कार्यवाहक महिला अध्यक्ष नाजिश फातिमा, अनूप मिश्रा, निजाम शरीफ ,अभिषेक यादव एहसान घोसी, अंश पंडित आदि उपस्थित रहे।

