विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। श्रावण मास शुक्ल सत्तमी को जन्में श्रीराम चरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में ऐशबाग श्री रामलीला परिसर गेट 2 पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पूड़ी सब्जी, जलजीरा, पेयजल और बूंदी प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। जिसका शुभारंभ समिति अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने पूजा अर्चना के पश्चात भण्डारा की शुरुआत कराया।
अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने गोस्वामी तुलसीदास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास का जीवन भक्ति, ज्ञान और लोक कल्याण की भावना से ओतप्रोत था। उन्होंने श्री रामचरितमानस के माध्यम से न केवल श्रीराम कथा को लोकप्रिय बनाया, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा और समानता का संदेश भी दिया। तुलसीदास की रचनाएँ आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं और उनके द्वारा दिए गए संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
मौके पर मंत्री शील कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋतुराज रस्तोगी, हर्षित जयसवाल, शुभम् अग्रवाल अलीगंज, मंजू अग्रवाल, रामगोपाल सिंह, अभिताभ श्रीवास्तव, धनश्याम सिंह, पार्षद राजू वाजपेई, पूर्व पार्षद रजनीश गुप्ता बाबी आदि भक्त मौजूद रहे।

