नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर सफाई हो- उज्जवल

नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर सफाई हो- उज्जवल
करैली में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने जताई नाराजगी
प्रयागराज। इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने करैली क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सांसद उज्जवल रमण सिंह करैली क्षेत्र पहुंचे थे। वहां उन्होंने पाया कि सड़कों और नाली-सीवर निर्माण के नाम पर लंबे समय से जगह-जगह गिट्टी, मलबा और मिट्टी डंप कर छोड़ दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल उड़ रही है और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है।
सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएम ग्रिड योजना के नाम पर जनता को सहूलियत देने के बजाय घोर अव्यवस्था और असुविधा का सामना करने पर मजबूर कर दिया गया है। विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विनय कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि करैली के जवलंत मुद्दों को त्वरित हल के लिए सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नगर आयुक्त से घाघर व के डब्ल्यू नाला की सफाई व अतिक्रमण हटाने के लिए कहा उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण होने से थोड़ी बरसात में गंदा पानी ओवरफ्लो हो कर लोगों के घरों में घुस जाता हैं।इसलिए नालों पर से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराईं जाये।
उन्होंने कहा कि एलएण्डटी द्वारा करैली मे जो सीवरलाइन बिछाई गई हैं वो नेचुरल फ्लो के विपरीत हैं और उसकों कनेक्ट भी नहीं किया गया पांच साल से सड़कें गलियां खोदकर छोड़ दिया गया यह सब भ्रष्टाचार का जिता जागता उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *