नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सामाजिक कार्यों के लिए आगे आएं ….धर्मवीर प्रजापति
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग व नागरिक सुरक्षा निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान छठा मील सीतापुर रोड पर 12 दिवसीय नागरिक सुरक्षा विभाग के नवसृजित जनपदों के नवनियुक्त स्वयं सेवकों का विशेष सिविल डिफेंस बेसिक ओरियंटेशन कोर्स प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ धर्मवीर प्रजापति मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति मंत्री द्वारा सामाजिक उपयोगी कार्य करने पर बल दिया गया। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए प्रशिक्षार्थियों से यह अपेक्षा की कि वह अपने-अपने जनपदों में वापस जाकर जन समुदाय से जुड़कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक उपयोगी कार्यों जैसे- वृक्षारोपण, गर्मी में प्याऊ लगाना, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर ट्रैफिक नियंत्रण आदि में प्रशासन का सहयोग करेंगे। माननीय मंत्री जी द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार पर बल दिया। तथा कहा कि सभी स्वयंसेवक सार्वजनिक स्थान एवं स्कूल कॉलेज में जाकर जन सामान्य एवं छात्रों से मिलकर नागरिक सुरक्षा के कार्यों एवं दायित्वों के विषय में जागरूक करें। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर ट्रेनिंग सेंटर की कमांडेंट श्रीमती प्रियंका सिंह पीसीएस केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संस्थान के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मनोज कुमार राय विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा द्वारा अपने संबोधन में प्रदेश में किया जा रहे नागरिक सुरक्षा कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई एवं केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के जीवन आधार एवं संसाधनों से परिपूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया गया एवं यह कहा गया कि भविष्य में संस्थान का स्वरूप विकसित रूप में दृष्टिगत होगा। स्टाफ अफसर सुमित मौर्य ने सभी नगर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अंत में कमांडेंट ने सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, बरेली उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, योगेश कुमार, रमेश सिंह चौहान आदि उपस्थित रहें।

