मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

 

मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

ब्यूरो चीफ़ विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) आर0बी0कमल के दिशा निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) ए0ए0 जाफरी के कुशल मार्गदर्शन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 मुदित चौहान (हेल्थ कैंप इंचार्ज) के द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 21 जुलाई, 2026 को बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय जांच हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में किया गया।

यह आयोजन विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के पूर्व छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सकीय परीक्षण के उद्देश्य से सम्पन्न कराया गया। ‘‘स्वस्थ बेटियां, सुरक्षित कल’’ थीम पर आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते निदान एवं परामर्श प्रदान करना रहा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ो बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया की रोकथाम एवं किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन का संयोजन विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय तथा सह-संयोजन डॉ. श्वेता पाण्डेय द्वारा किया गया।

यह विशेष शिविर बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।6

इस अवसर पर मेडिकल कालेज जौनपुर की चीफ प्राॅक्टर प्रो0 रूचिरा सेठी, चिकित्सा शिक्षक- डा0 सरिता पाण्डेय, डा0 पूजा पाठक, डा0 आशुतोष सिंह, डा0 नैन्सी मिश्रा,तथा इटर्न चिकित्सक डा0 सारा ए. हासमी, डा0 साक्षी जैन, नर्सिंग स्टाफ सुनीता, लैब टेक्नीशियन अंकित मौर्या, मेडिकल सोशल वर्कर शिल्पा, जगरोशन चौहान, मनीष व विश्वविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *