ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गौतमबुद्धनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर जिले में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब ढाई लाख दीप जलाकर सेवा संकल्प का संदेश दिया गया। जिलेभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अस्पतालों में फल वितरण, वृक्षारोपण सहित कई सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है।
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गुजरात से लेकर केंद्र तक विकास योजनाओं के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास योजनाओं को गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। वहीं विधायक धीरेन्द्र सिंह ने डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया।
श्री अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।
इस अवसर पर वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, धर्मेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, विकास चौधरी, पवन बंसल, पवन नागर, सरदीप नागर, अरुण प्रधान, बलराज भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, वंदना वानखेड़े, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर, हेमंत झा, सत्यपाल शर्मा, अश्वनी गोयल, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, महेन्द्र नागर, लोकेश त्यागी, राज नागर, विमल पुंडीर, संजीव शर्मा, जितेन्द्र भाटी, सचिन गौतम, गजेन्द्र वाल्मीकि, सुनील रावत, दिनेश भाटी, वरुण धीमान सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की।

