दीपावली से पहले बकाया कमीशन भुगतान की मांग

दीपावली से पहले बकाया कमीशन भुगतान की मांग

लेखा अधिकारी से मिला कोटेदारों का प्रतिनिधिमंडल

प्रयागराज। ऑल इंडिया शेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के कोटेदारों ने बकाया कमीशन का भुगतान कराने की मांग को लेकर मंडलीय लेखा अधिकारी, प्रयागराज से मुलाकात की।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में कोटेदारों का प्रतिनिधिमंडल लेखा अधिकारी से मिल करके उनके सामने अपनी बातों को रखा और दीपावली से पूर्व बकाया कमीशन दिलाए जाने की मांग की।कोटेदारों ने कहा कि लंबे समय से कमीशन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर बकाया कमीशन का भुगतान शीघ्र कराया जाना आवश्यक है, ताकि उचित दर विक्रेताओं को अपने परिवार का भरण-पोषण करने तथा त्योहार की आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत मिल सके।प्रतिनिधिमंडल ने लेखा अधिकारी से आग्रह किया कि कोटेदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दीपावली से पहले बकाया कमीशन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

इस दौरान कौशांबी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, फतेहपुर के जिलाध्यक्ष उमेश त्रिवेदी, राजकरण सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज, कौशलेंद्र जिला कोषाध्यक्ष प्रयागराज, बसंत लाल सरोज जिला महामंत्री प्रयागराज, सरदार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष उरुवा, सौरभ केसरवानी, शिवेंद्र सिंह, गंगा शंकर मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज, महेंद्र जायसवाल जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *