बरामदे में सो रही मां व बेटी पर फायरिंग ,मां की हालत नाजुक , ट्रामा सेंटर रेफर : जांच में जुटी पुलिस

बरामदे में सो रही मां व बेटी पर फायरिंग ,मां की हालत नाजुक , ट्रामा सेंटर रेफर : जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर, 12जुलाई तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बारचोली गांव में जमीनी विवाद में नकाबकोश बदमाशों ने घर के सामने बरामदे में सो रही मां और बेटी के ऊपर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मां के सीने में लगी गोली जिसके बाद घायल अवस्था में सीएससी लाया गया जहां गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नकाबकोश बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वही घटना की सूचना पर एसपी जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा व सीओ सदर मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया।

थाना क्षेत्र स्थित बारचौली गांव में बीती रात करीब 2:00 बजे घर के सामने बरामदे में सो रही मां और बेटी को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया जिसमें रेखा विश्वकर्मा पत्नी फूलचंद्र विश्वकर्मा को दो गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। फिलहाल घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई में की जाएगी। फिलहाल एसपी जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है जल्दी आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया वह बड़ा ही दुशाहसिक कदम है क्योंकि घर के सामने सो रहे मां और बेटी पर जिस तरह से फायरिंग की गई वह कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। वही इस मामले में शुक्रवार को जानकारी देते हुए
क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में बरामदे में सो रही रेखा विश्वकर्मा के ऊपर नकाबपोश बदमाशों के द्वारा गोली मारी गयी। जिसको इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *