वृद्ध महिला के साथ चैन स्नैचिंग करने वाले दो नफर शातिर चैन स्नैचरों लुटेरो को लूट के चैन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया

वृद्ध महिला के साथ चैन स्नैचिंग करने वाले दो नफर शातिर चैन स्नैचरों लुटेरो को लूट के चैन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। क्राइम सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गुडम्बा पुलिस टीम की संयुक्त टीम द्वारा मार्निंग वॉक पर गयी वृद्ध महिला के साथ चैन स्नैचिंग करने वाले दो नफर शातिर चैन स्नैचरों लुटेरो को लूट के चैन व घटना में प्रवक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र के सेंगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आकाश कुल्हरि के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त उत्तरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर अनिन्द्य विक्रम सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा नितीश कुमार श्रीवास्तव व सर्विलांस क्राइम टीम प्रभारी उत्तरी विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2024 को दो नफर शातिर लूटेरो को लूट के चैन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना
का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए एडीसीपी नॉर्थ जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि
दिनांक 12.09.2024 को वादी मुकदमा द्वारा दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी मां के गले से पहने चैन की झपट्टामारी / स्नैचिंग किये जाने के सम्बन्ध में थाना गुडम्बा पर मु0अ0सं0 363/24 धारा 304(2) BNS पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा द्वारा घटना को चुनौती पूर्ण लेते हुए घटना के अनावरण हेतु क्राइम सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गुडम्बा पुलिस बल के साथ योजना बनायी थी। जिसके क्रम में दिनांक 15.09.2024 को क्राइम/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गुडम्बा पुलिस बल पुलिस टीम रोकथाम जुर्म जरायम देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति, वांछित तलाश अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी में मामूर होकर पतारसी सुरागरसी के क्रम में दौराने चेकिंग एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेन्डर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को स्कार्पियो क्लब के आगे खुर्रम नगर वाले मार्ग पर पकड़ा गया जिनकी जामा तलाशी से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूट की चैन बरामद हुआ।जिनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. नदीम उर्फ फिरोज उर्फ कामरान उर्फ जीत पत्र रफीक निवासी कटहरिया मोहल्ला चौक मस्जिद के पास थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा हाल पता सीमान्त नगर कल्याणपुर जानकी ज्वेलर के सामने किराये के मकान में थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 55 वर्ष व 2. मो0 आसिफ खान उर्फ भाईजान पुत्र रफीक निवासी कटहरिया मोहल्ला चौक मस्जिद के पास थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा हाल पता मड़ियांव गांव बंगाली की दुकान के पास पक्की चौक चबूतरा थाना जानकीपुरम लखनऊ उम्र करीब 58 वर्ष बतायेतथा बरामदशुदा चैन के सम्बन्ध में पूछने पर बताये किं उक्त चैन करीब 03-04 दिन पहले पहाड़पुर चौराहे से सुबह के समय एक वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर छीन कर उसी मोटर साइकिल से भाग गये थे। मोटर साइकिल के प्रपत्र तलब किये जाने पर प्रपत्र नही उपलब्ध करा सके, संदिग्धता प्रतीत होने पर मोटर साइकिल के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनो व्यक्ति यह मोटर साइकिल 20-25 दिन पहले बाराबकी से चोरी किये थे तथा कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर उक्त वाहन से चैन स्नैचिंग / लूट जैसी घटना को अंजाम देते है। अभियुक्तगण को उनके द्वारा किये गये कृत अपराध से अवगत कराते हुए समय 21.50 बजे दिनांक 15.09.2024 को स्कार्पियों क्लब के आगे जंगल के रास्ते पर हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *