श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

23 मई – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

नामु राम को कल्पतरु,
कलि कल्यान निवासु ।
जो सुमिरत भयो भाँग तें,
तुलसी तुलसीदास ।।
( बालकांड, दो. 26)
जय सियाराम 🙏🙏
राम नाम की महिमा बताते हुए पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी मानस के आरंभ में कहते हैं कि कलियुग में श्री राम नाम कल्पतरु और मुक्तिदाता है , जिसका स्मरण करने से भाँग सा तुलसीदास तुलसी के समान पवित्र हो गया ।
कलियुग में श्री राम नाम की ऐसी महिमा है कि इसका स्मरण जीव को निकृष्ट से उत्कृष्ट, अपावन से पावन बना देता है, अतः देर न करें, बस श्री राम नाम सुमिरन करें, अनवरत करें….श्रीराम जय राम जय जय राम । श्री राम जय राम जय जय राम। जय सियाराम जय जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *