ख़ास खबरें संकलन जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

ख़ास खबरें संकलन जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
लखनऊ। :होम्योपैथिक दवा खरीद गड़बड़ी मामले में सभी निविदाओं की होगी जांच*।

*आयुष महानिदेशक ने होम्योपैथिक निदेशक को पत्रावलियों के साथ 29 दिसंबर को किया तलब*,

होम्योपैथिक ड्रग्स मैन्युफैक्चरर्स संगठन लखनऊ की शिकायत पर जांच

2025-26 के तहत जेम पोर्टल पर जारी सभी निवदाओं की जांच के आदेश

निविदाओं में सिर्फ चार फार्मो को ही भागीदारी की अनुमति देने की हुई थी शिकायत

प्रतिस्पर्धा सीमित कर कंपनियों को अनुचित लाभ देने का आरोप

एक विशेष ब्रांड की दवा को अनिवार्य करने का भी आरोप
***********†*******
लखनऊ उत्तरप्रदेश में SIR से जुड़ी बड़ी खबर*।

*उप्र में कटेंगे 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम*,
1.11 करोड़ वोटर्स को नोटिस,
देने पड़ेंगे दस्तावेज
SIR फॉर्म भरने का रात 12 बजे तक अंतिम समय
31 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित
11 दिसम्बर तक 2.91 करोड़ वोटर के फॉर्म जमा नहीं थे
15 दिन के बढ़े समय में करीब 10 लाख वोटर्स ने भरे फॉर्म
31 दिसम्बर के बाद 1.11 करोड़ वोटर्स को दस्तावेज के लिए नोटिस
13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर बन सकेंगे वोटर
फरवरी में प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
*************,,,,***********
अयोध्य:साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेते समय अचानक 60 वर्षीय किसान की मौत*।
एक बोरी खाद मोटरसाइकिल पर लाद चुका था दूसरी बोरी खाद बाइक पर लादते समय अचानक जमीन पर गिरा किसान, हुई मौत, ठंड या हार्ट अटैक से मौत की आशंका, थाना पूराकलंदर के भदरसा राजेपुर साधन सहकारी समिति का मामला, थाना क्षेत्र के ही भदोखर गांव का रहने वाला था किसान जुबेर अहमद।
**********,,,,,,,,************
अयोध्या अलाव प्रकरण में नगर निगम प्रशासन के विरोध में सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद मुखर*

*पार्षदों द्वारा अलाव को लेकर नगर निगम के विरोध में सोशल मीडिया पर लिखने का दौर जारी*।
नगर निगम अयोध्या बढ़ते ठंड को लेकर अलाव की व्यस्था पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों से घिरता जा रहा है । लगातार सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षद नगर निगम प्रशासन पर हमला कर रहे।सत्ता पक्ष के पार्षद विनय जायसवाल ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि सीताकुंड वार्ड में पहले से 12 जगह अलाव जलते थे। आज एक भी पॉइंट पर अलाव नहीं जल रहा है। विनय जायसवाल ने बताया कि नगर निगम से भेजे गए 50 कंबल नाकाफी है। जिन्हें वापस कर दिया गया है।
लक्ष्मण घाट वार्ड की पार्षद प्रिया शुक्ला ने महापौर और नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि अलाव प्रकरण में नगर निगम पूर्णतया असफल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के 14 पॉइंट में एक भी स्थल पर अलाव नहीं जल रहा है। 3 स्थल पर अलाव जल रहा है जो देवकाली वार्ड का किनारा है। महापौर को सूची भी दी गई है और लगातार दो दिन से कहा भी जा रहा उसके बाद भी अलाव नहीं जल रहा। *पार्षद प्रिया शुक्ला* ने भी 50 कंबल नगर निगम वापसी की बात कही है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि रोज शाम नगर निगम की ट्रैक्टर और ट्रालियां अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक देती हैं और वही अलाव जलता है अगर कुछ लकड़ी बच गई तो उन्हें कुछ स्थलों पर जलाकर खाना पूर्ति की जाती है। हनुमानकुंड वार्ड पार्षद प्रतिनिधि *अभय श्रीवास्तव* ने 16 में से 3 पॉइंट पर अलाव जलने की बात स्वीकार की है। नगर निगम के सूत्रों के हवाले से पता चला कि दो दिन पूर्व 27 और 28 को होने वाले महापौर सम्मेलन को लेकर महापौर आवास पर बैठक बुलाई गई थी मीटिंग में पार्षदों और महापौर के बीच अलाव प्रकरण पर गहमागहमी रही। पार्षदों का आरोप है कि महापौर को अलाव जलाने के स्थल की लिस्ट देने के बाद भी अलाव न जलना नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र का हावी होना दर्शाता है।
*अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ* का बयान -4000 कंबल का हुआ टेंडर, पार्षदो को मिले 50-50 कंबल,200 जगह जल रहे अलाव
*अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ* ने बयान दिया कि अलाव के चिन्हित स्थल बढ़ाकर लगभग 150 स्थानों तक कर दिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि 4000 कंबल हेतु टेंडर हुआ है। 1000 कंबल की आपूर्ति हुई है 2000 कंबल आज आ रहे।प्रत्येक वार्ड के पार्षदों को 50-50 कंबल वितरण के लिए मिले हैं,अयोध्या धाम में कई स्थलों पर हीटर की व्यवस्था की गई है।
*सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का आरोप – नगर निगम में प्रशासनिक तंत्र हावी*
सत्ता पक्ष के पार्षद विनय जायसवाल, अभय श्रीवास्तव,विपक्ष की पार्षद प्रिया शुक्ला ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़ा किया था।अपर नगर आयुक्त के बयान में आयी बातें धरातल पर पार्षदों के विरोध के बीच उतरती नहीं दिख रही है। हनुमानगढ़ी के पुजारी व पूर्व पार्षद रमेश दास ने भी अलाव की समुचित व्यवस्था न होने की बात स्वीकार की है।अलाव और कंबल वितरण के प्रकरण में नगर निगम आंकड़ों का खेल खेलता दिख रहा है। अधिकारी आंकड़े गिना रहे और पार्षद उन आंकड़ों का विरोध करते दिख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *