मत्स्य विभाग में मत्स्य पालकों एवं मछुआरों के लिए 31 जनवरी 2026 को बृहद पंजीकरण शिविर

मत्स्य विभाग में मत्स्य पालकों एवं मछुआरों के लिए 31 जनवरी 2026 को बृहद पंजीकरण शिविर

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना के तहत जनपद जौनपुर के मछुआरों, नाविकों और मत्स्य व्यवसाय से जुडे़ लोगों के लिए बड़ा अवसर आने वाला है, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जौनपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को जनपद के 06 स्थानों पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

यह स्थान इस प्रकार है, ग्राम बलुआ, चन्दवक, केराकत, ग्राम-ताजूद्दीनपुर मड़ियाहूॅ, ग्राम-परधानपुर, जलालपुर, केराकत, ग्राम-कोहड़ा सुल्तानपुर, पंचायत भवन करंजाकला, ग्राम-नौली मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल, खेतासराय, कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जौनपुर।

समस्त मछुवारों एवं मत्स्य पालक बन्धुओं से अनुरोध है कि उक्त स्थान पर 31 जनवरी 2026 पूर्वान्ह 10ः00 बजे उक्त स्थान पर पहुंच कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराये।

———

जौनपुर, 29 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

संयुक्त सचिव, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार/विशेष रोल प्रेक्षक श्री कुणाल जी (आई.ए.एस.) जी के द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी में एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई प्रक्रिया के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईआरओ से जानकारी प्राप्त किया कि अब तक कितनी नोटिस निर्गत की गयी है और कितने की मैपिंग हुई है। उन्होंने फीडिंग के डाटा तथा प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि लोगों की मैपिंग कराकर ही फीडिंग की जाए।

इस अवसर पर ईआरओ अजय उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

———

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *